Showing posts with label HEALTH. Show all posts
Showing posts with label HEALTH. Show all posts

Aug 27, 2010

ट्रांसप्लांट कराने का खर्च 35 रुपए

जयपुर. अब नेचुरल बालों से भी गंजेपन का इलाज संभव है। छह से आठ घंटे में माइक्रोस्कॉप से इन्हें ट्रांसप्लांट किया जा सकता है।

लुक में भी ये ऑरिजनल दिखाई देते हैं। जयपुर में लेटेस्ट टेक्निक माइक्रोहेयर फोलिक्यूलर यूनिट के जरिए हेयर ट्रांसप्लांट किए जा रहे हैं। मेडिस्पा लेजर एंड कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर के संचालक डॉ. सुनीत सोनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभी तक आर्टिफिशियल हेयर से ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। इसके साइड इफेक्ट्स होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।

कई बार स्किन भी खराब हो जाती थी, लेकिन फ्रांस की इस टेक्निक से स्किन, आंखों और ब्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। छह से आठ घंटे में 15 से 20 हजार बालों का ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। एक ग्राफ्ट यानी एक बाल ट्रांसप्लांट करने का खर्च 35 रुपए है। ये बाल स्थायी होते हैं। इनकी नेचुरल ग्रोथ होती है। बिना साइड इफेक्ट्स के पूरी जिंदगी बढ़ते हैं। दिल्ली और मुंबई की तुलना में यहां एक तिहाई कम खर्च पर ट्रांसप्लांट होता है।