Jan 13, 2011

टर्निंग 30’

कहानी

टर्निंग 30

कहानी:फिल्म की कहानी है नैना (गुल पनाग)की जिसकी लाइफ में 30 का पड़ाव पार करते ही कई बदलाव आ जाते हैं|उसका दिल टूट जाता है और दूसरी ओर उसका करियर भी डगमगाने लगता है|फिल्म एक अपरिपक्व महिला के जिम्मेदार बनने की कहानी है|इस दौरान उसकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते हैं मगर हार न मानते हुए अंततः वह मंजिल पा ही जाती है|

रिव्यू:प्रकाश झा और अलंकृता श्रीवास्तव बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस फिल्म के जरिए ऐसे विषय को उठाया जिसपर ज्यादा फिल्में अब तक नहीं बनी|फिल्म का पहला भाग गुल पनाग पर ही केन्द्रित है जो ढलती उम्र,ब्रेक अप और करियर में उतार चढ़ाव से परेशान है|बीच में फिल्म की रफ़्तार काफी धीमी हो जाती है मगर जीवंत संवाद फिल्म से दर्शकों को जोड़े रखता है|फिल्म का अंत काफी सुखद होता है मगर उसे काफी चलताऊ तरीके से फिल्माया गया है|इसे अगर औरपरिपक्व तरीके से फिल्माया जाता तो यह और प्रभावशाली हो सकता था|फिल्म में गुल पनाग का अभिनय जानदार है वो 30 की उम्र के पड़ाव पर पहुंच रही एक महिला की उलझन को बखूबी दर्शाने में कामयाब रही हैं|

स्टोरी ट्रीटमेंट:'टर्निंग 30 ' महत्वपूर्ण दृश्यों और संवाद का मिल जुला रूप है जिससे आप खुद को जोड़कर देख सकते हैं कि जब आप 30 साल के होंगे तो आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा| सोचिये अगर आप एक लड़की हैं और 30 की उम्र में ढलते यौवन और जॉब खो देने की वजह से जब आपको कोई साथी न मिले तो आपको कैसा लगेगा|मगर गुल को सारी परेशानियों से लड़ते हुए एक परिपक्व महिला बनते देखना काफी दिलचस्प है|

स्टार कास्ट:फिल्म में गुल पनाग का अभिनय जानदार है वो 30 की उम्र के पड़ाव पर पहुंच रही एक महिला की उलझन को बखूबी दर्शाने में कामयाब रही हैं|उनका स्टाइल सेन्स,छोटे छोटे बाल उनके केरेक्टर को और निखारने में कामयाब रहे हैं|पूरब कोहली ने जय के किरदार को सहजता से निभाया है|वह पहले तो नैना को सिर्फ एक सेक्स की पूर्ति करने का जरिया समझता है मगर बाद में उससे सच में प्यार करने लग जाता है|

निर्देशन:नयी निर्देशिका अलंकृता श्रीवास्तव ने एक नए विषय पर फिल्म बनाई है जो काबिले तारीफ है|उन्होंने फिल्म के माध्यम से एक छुपे विषय को उठाने की कोशिश की है|हालाँकि फिल्म की कहानी एक सीमित और उच्च वर्ग के दर्शकों को ही ज्यादा रास आयेगी मगर इससे अलंकृता के कमाल के निर्देशन की झलक दिख गई है|

डायलॉग्स/सिनेमाटोग्राफी/म्यूजिक:फिल्म के संवाद हार्डहिटिंग हैं खास तौर से जिस प्रकार वह एक्टर्स के द्वारा बोले गए हैं|सिनेमाटोग्राफी भी अपना ध्यान खींचती है खास तौर से जिस प्रकार से कैमरा एंगल्स लिए गए हैं वह काफी अलग और प्रभावशाली हैं|फिल्म का संगीत औसत दर्जे का है और टाइटल ट्रेक 'टर्निंग 30' अपीलिंग है|'सपने' गाना एक अच्छा साउंडट्रेक है|
अप्स और डाउन्स:एक अच्छी लिखी हुई और निर्देशित फिल्म जो 30 + महिला के जीवन के उतार चढ़ाव को बखूबी दर्शाती है|गुल पनाग की सधी हुई एक्टिंग और बेहतरीन स्क्रीनप्ले फिल्म की जान हैं|प्रकाश झा जो कि एक सीमित विषय और गंभीर विषय पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं उनके प्रोडक्शन में एक महिला केन्द्रित फिल्म बनना काफी अलग और हटकर लगता है|मगर फिल्म सीमित और उच्च वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई हुई ज्यादा लगती है इसलिए हर एक वर्ग को जोड़ने में नाकामयाब रहेगी|

आपकी रेटिंग

इसे पढ़ने के बाद आप फिल्‍म को क्‍या रेटिंग देना चाहेंगे? क्‍या फिल्‍म की कहानी का विषय आम दर्शकों को खींचने का दम रखता है? नीचे कमेंट बॉक्‍स में आप अपनी राय भी लिख कर सभी दर्शकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Jan 8, 2011

कौन खिलाड़ी कितने में बिका. ये है पूरी सूची

गौतम गंभीर- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11.4 करोड़ रुपए ( 2.4 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
तिलकरत्ने दिलशान- 3 करोड़ रुपए (6.5 लाख डॉलर) की कीमत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ।
जहीर खान- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4.1 करोड़ रुपए( 9 लाख डॉलर) में खरीदा।
रॉस टेलर- राजस्थान रॉयल्स ने 4.6 करोड़ रुपए (1 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
यूसुफ पठान- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.7 करोड़ रुपए (2.1 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
केविन पीटरसन- 3 करोड़ रुपए (6.5 लाख डॉलर) में डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा।
महेला जयवर्द्धने - 6.9 करोड़ रुपए (1.5 मिलियन डॉलर) में कोच्चि ने खरीदा।
युवराज सिंह- 8.3 करोड़ रुपए (1.8 मिलियन डॉलर) में पुणे वारियर्स ने खरीदा
एबी डीवीलियर्स- आरसीबी ने 5.1 करोड़ रुपए (1.1 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
कैमरून व्हाइट- डेक्कन चार्जर्स ने 5.1 करोड़ रुपए (1.1 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
जैकस कैलिस- 5.1 करोड़ रुपए (1.1 मिलियन डॉलर) में केकेआर ने खरीदा।
रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपए (2 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
कुमार संगकारा- 3.2 करोड़ रुपए ( 7 लाख डॉलर) में डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा।
एडम गिलक्रिस्ट- किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.1 करोड़ रुपए (9 लाख डॉलर) में खरीदा।
राहुल द्रविड़- 2.3 करोड़ रुपए ( 5 लाख डॉलर) में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
ग्रीम स्मिथ- 2.3 करोड़ रुपए (5 लाख डॉलर) में पुणे ने खरीदा।
रॉबिन उथप्पा- 9.7 करोड़ रुपए (2.1 मिलियन डॉलर) में पुणे ने खरीदा।
जोहान बोथा- 4.4 करोड़ रुपए (9.5 लाख डॉलर) में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
वी वी एस लक्ष्मण- 1.84 करोड़ रुपए (4 लाख डॉलर) ने कोच्चि ने खरीदा।
डेनियल विटोरी- 2.5 करोड़ रुपए (5.5 लाख डॉलर) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने खरीदा।
ब्रेंडन मैक्कुलम- 2.2 करोड़ रुपए (4.75 लाख डॉलर) में कोच्चि ने खरीदा।
एस श्रीसंथ- 4.1 करोड़ रुपए (9 लाख डॉलर) में कोच्चि ने खरीदा।
इरफान पठान- 8.7 करोड़ रुपए (1.9 मिलियन डॉलर) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।
आरपी सिंह - 2.3 करोड़ रुपए (5 लाख डॉलर) में कोच्चि ने खरीदा।
माइक हसी- चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रुपए (4.25 लाख डॉलर) में खरीदा।
जे पी डूमिनी- डेक्कन चार्जर्स ने 1.4 करोड़ रुपए (3 लाख डॉलर) में खरीदा।
शिखर धवन- डेक्कन चार्जर्स ने 1.4 करोड़ रुपए (3 लाख डॉलर) में खरीदा।
सौरभ तिवारी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु ने 7.4 करोड़ रुपए (1.6 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
डेविड हसी- किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.4 करोड़ रुपए (1.4 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
डेविड वार्नर- दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रुपए (7.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
पार्थिव पटेल- कोच्चि ने 1.3 करोड़ रुपए (2.9 लाख डॉलर) में खरीदा।
रीद्धिमान साहा- चेन्नई सुपर किंग्स ने 46 लाख रुपए (एक लाख डॉलर) में खरीदा।
दिनेश कार्तिक- किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.1 करोड़ रुपए ( 9 लाख डॉलर) में खरीदा।
नमन ओझा- दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.24 करोड़ रुपए (2.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
ब्रेड हैडिन- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.5 करोड़ रुपए ( 3.25 लाख डॉलर) में खरीदा।
टिम पेन- पुणे ने 1.2 करोड़ रुपए (2.7 लाख डॉलर) में खरीदा।
डेविड जैकब्स- मुंबई इंडियंस ने 87.4 लाख रुपए (1.9 लाख डॉलर) में खरीदा।
जेम्स होप्स- दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.6 करोड़ रुपए (3.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
रवींद्र जडेजा- कोच्चि ने 4.4 करोड़ रुपए (9.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
शकीब अल हसन- केकेआर ने 2 करोड़ रुपए (4.25 लाख डॉलर) में खरीदा।
स्टुअर्ट ब्रॉड- किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.84 करोड़ रुपए ( 4 लाख डॉलर) ने खरीदा।
अभिषेक नायर- पंजाब ने 3.7 करोड़ रुपए (8 लाख डॉलर) में खरीदा।
एंजिलो मैथ्यूज- पुणे ने 4.4 करोड़ रुपए (9.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
ड्वेन ब्रेवो- चेन्नई सुपर किंग्स ने 92 लाख रुपए (2 लाख डॉलर) में खरीदा।
स्टीवन स्मिथ- कोच्चि ने 92 लाख रुपए (2 लाख डॉलर) में खरीदा।
जेम्स फ्रेंकलिन- मुंबई इंडियंस ने 46 लाख रुपए (1 लाख डॉलर) में खरीदा।
इशांत शर्मा- डेक्कन चार्जर्स ने 2.1 करोड़ रुपए (4.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
प्रवीण कुमार- किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.7 करोड़ रुपए (8 लाख डॉलर) में खरीदा।
आशीष नेहरा- पुणे ने 3.9 करोड़ रुपए (8.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
ब्रेट ली- कोलकाता ने 1.84 करोड़ रुपए (4 लाख डॉलर) में खरीदा।
मोर्ने मोर्कल- दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.2 करोड़ रुपए (4.75 लाख डॉलर) में खरीदा।
डेल स्टेन- डेक्कन चार्जर्स ने 5.5 करोड़ रुपए (1.2 मिलियन डॉलर) में खरीदा।
रेयान हैरिस- किंग्स इलेवन पंजाब 3.25 लाख डॉलर में खरीदा।
डर्क नेनेस- बेंगलूरु में 3 करोड़ रुपए (6.5 लाख डॉलर) में खरीदा।
डग बोलिंगर- चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.2 करोड़ रुपए (7 लाख डॉलर) में खरीदा।
मुथैया मुरलीधरन- 5.1 करोड़ रुपए (1.1 मिलियन डॉलर) में कोच्चि ने खरीदा।
पीयूष चावला- किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 लाख डॉलर में खरीदा।
आर आश्विन- चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.5 लाख डॉलर में खरीदा।
प्रज्ञान ओझा- डेक्कन चार्जर्स ने 5 लाख डॉलर में खरीदा।
अमित मिश्रा- डेक्कन चार्जर्स ने 3 लाख डॉलर में खरीदा।
नेथन मैक्कुलम- पुणे ने 1 लाख डॉलर में खरीदा।
रोमेश पवार- 1.8 लाख डॉलर में कोच्चि ने खरीदा।
एरॉन फिंच- दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 लाख डॉलर में खरीदा।
इऑन मोर्गन- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.5 लाख डॉलर में खरीदा।
ब्रैड हॉज- कोच्चि ने 4.25 लाख डॉलर में खरीदा।
कैलम फर्ग्युसन- पुणे ने 3 लाख डॉलर में खरीदा।
मनोज तिवारी- कोलकाता ने 4.75 लाख डॉलर में खरीदा।
चितेश्वर पुजारा- बैंगलुरू ने 7 लाख डॉलर में खरीदा।
एस बद्रीनाथ- चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 लाख डॉलर में खरीदा।
पॉल कोलिंगवुड- राजस्थान रॉयल्स ने 2.5 लाख डॉलर में खरीदा।

Dec 28, 2010

ओह ! ये हैं साल की तीन सबसे विवादित महिलाएं

गुजरे साल में विवाद खड़े करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। नीरा राडिया ऐसी महिला के रूप में सामने आई जो देश के कई बड़े नेताओं, नौकरशाहों, संपादकों और उद्योगपतियों को अपने इशारे पर नचा रही थी। वह किसी को मंत्री बनवा रही थी तो किसी को मंत्रिमंडल में आने से रोक रही थी। उसके कहने पर ही उद्योगपति एक दूसरे से दोस्ती या दुश्मनी कर रहे थे तो संपादक उसके बताए सवाल पूछ रहे थे। यही नहीं बड़े संपादक तो अपने लेख भी उसके बताए अनुसार ही लिख रहे थे। आयकर विभाग द्वारा टैप किए गए उसके फोन से तो पूरे देश में बवंडर ही खड़ा हो गया।

वहीं दूसरी ओर इस्लामाबाद में तैनात भारतीय विदेश सेवा की अफसर माधुरी गुप्ता अपने देश की खुफिया जानकारियां पाकिस्तानी अधिकारियों को देती हुई पकड़ी गईं। बोलीं कि वे अपने सीनियर अधिकारियों द्वारा अपनी उपेक्षा किए जाने से नाराज थीं। जस्टिस निर्मल यादव पर रिश्वत लेने का आरोप लगा। वे पकड़ीं तब गइर्ं जब उन्हें पांच लाख रुपए पहुंचाने गया व्यक्ति उनके पड़ोस में रहने वाली जज जस्टिस निर्मलजीत कौर के घर पैसे दे आया। करेले पर नीम चढ़े की कहावत तब याद आई जब उस समय देश के मुख्य न्यायाधीश के पद पर बैठे जस्टिस के.जी. बालाकृष्णन ने निर्मल यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया।

उफ! देश ने मैच जीता, फिर भी हर किसी के मन में कसक

2010 कुछ ऐसी घटनाओं के लिए भी याद किया जाएगा, जिन्होंने एक पल के लिए आपको स्तब्ध कर दिया। कुछ लोगों की जिंदगी के लिए ये पल हृदयविदारक थे लेकिन सुनकर और पढ़कर दु:ख सभी को हुआ। वैसे हादसे जिंदगी का हिस्सा हैं लेकिन ऐसी घटनाएं भी हुईं, जो हम रोक सकते थे पर नहीं रोक पाए। सालभर पर नजर दौड़ाई तो कई बार दिल में गूंजा। उफ। काश ऐसा न हुआ होता।

इसी साल श्रीलंका के दांबुला में 16 अगस्त को खेले गए एक मैच में आखिरी बॉल ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को सकते में डाल दिया। यह मैच भारत ने ही जीता, फिर भी कहीं एक बड़ी कसक रह गई। मैच में सहवाग 99 पर थे और भारत को भी जीत के लिए एक रन चाहिए था।

मैच देख रहा हर दर्शक उम्मीद बांधे था कि सहवाग जीत के साथ अपना सैकड़ा भी पूरा करेंगे। दर्शकों की मंशा के अनुरूप सहवाग ने शानदार छक्का भी मारा, लेकिन अफसोस कि ये रन नियमानुसार उनके खाते में नहीं जुड़े। दरअसल, यह श्रीलंकाई गेंदबाज सूरज रणदीव द्वारा सोच-समझकर नो बॉल डालने की वजह से हुआ। इसके लिए उन्हें तिलकरत्ने व दिलशान ने भी उकसाया था। घटना की पूरे खेले जगत में निंदा हुई। श्रीलंकाई बोर्ड ने भी दोनों के खिलाफ एक्शन लिया।

Dec 5, 2010

गडकरी के बेटे की शानदार शादी


नागपुर। देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने बेटे निखिल गडकरी की शादी को यादगार बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। कल नागपुर के स्टेडियम में रिसेप्शन के दौरान कई दिग्गज शामिल हुए।

गडकरी के बेटे की शादी पर पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा था। नागपुर का जामाता स्टेडियम और रेशम बाग में ग्रांड पार्टी रखी गई थी। बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनेता, फिल्मी हस्तियां और कई आला अफसर शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में शरीक हुए।

गडकरी ने खरीदा नौ करोड़ का घर, सजावट पर भी फूंके नौ करोड़?


दरअसल 72 साल में पहली बार नागपुर एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन उतरे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, राहुल बजाज, कुमारमंगलम बिड़ला और विजय माल्या जैसी देश की कई जानी-मानी हस्तियां गडकरी के ग्रांड शो का हिस्सा बनीं। 270 सीटों वाले एयरबस से 320 भाजपा के बड़े नेता और सांसद नागपुर पहुंचे। एयरबस 319 से लेकर एमब्रेयर जेट विमान तक नागपुर में उतरे।

कल करीब डेढ़ लाख लोग रिसेप्शन में शामिल हुए। शादी के न्योते के लिए एक करोड़ रुपए के तो सिर्फ कार्ड छापे गए। अकेले नागपुर शहर में 1 लाख 36 हजार कार्ड बांटे गए। किसानों की मौत के कारण सुर्खियों में आए महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में अपने खास मेहमानों को गडकरी ने 80 हजार कार्ड बांटे। देश भर में चुनिंदा 76 हजार लोगों को भी शादी का न्योता भेजा गया था।

खाने के शौकीन नितिन गडकरी ने मेहमानों के लिए बेहद लजीज पकवानों का इंतजाम किया गया। इसमें मालवा का खास दाल-बाटी-चूरमा, पंजाब

शाही भोज में 300 लोगों को चांदी की थाली में भोजन परोसा जाएगा। खाना परोसने वाले बैरे खास राजस्थानी ड्रेस में थे। खाने के बाद पेड़ा पान का इंतजाम करना भी नितिन गडकरी नहीं भूले।



भाजपा अध्यक्ष ने मेहमानों का इतना खयाल रखा और उनकी आवभगत में करोड़ों खर्च कर दिए तो भला उसके लिए कुछ करना कैसे भूलेंगे जिसकी शादी है।

पापा गडकरी ने अपने दूल्हे बेटे के लिए भी एक शानदार तोहफे का इंतजाम किया है। अपने बिजनेसमैन बेटे निखिल को नागपुर के हिल रोड पर गडकरी ने एक बंगला तोहफे में दिया है।

बंगला नंबर 46 की कीमत 9 करोड़ रुपए है और माना जा रहा है कि बंगले की साज-सज्जा में ही चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके साथ ही गडकरी ने अपने दूल्हे राजा बेटे को एक बीएमडब्ल्यू कार भी तोहफे में दी है।