May 8, 2011
जब एक ही गेंद पर दो तरीके से आउट हुए रायडू
क्रिकेट मैदान पर कई बार हास्यास्पद स्थिति पैदा होती है। कभी बल्लेबाजों द्वारा खेला गया अटपटा शॉट तो कभी अजीब सी मिसफिल्डिंग। कुछ ही ऐसी रोचक स्थिति पैदा हुई मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स मुकाबले में जब अंबाती रायडू एक ही गेंद पर दो तरीके से आउट हुए। अंबाती रायडू ने इस मुकाबले में 39 गेंदों में 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। हालांकि वे जिस अंदाज में आउट हुए वो भी बड़ा हास्यास्पद था। मुंबई पारी के 19वें ओवर के 5वें गेंद पर एक्सट्रा कवर के ऊपर से शॉट खेलने के लिए बैकफुट पर गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में चली गई और वीरेंद्र सहवाग ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि चौंकाने वाली बात ये थी कि शॉट खेलने के दौरान अंबाती विकेट इतने करीब पहुंच गए कि उनके दाएं पैर ने स्टंप बिखेर दिया। यह पूरा माजरा टीवी रिप्ले देखने के बाद साफ हुआ। उन्हें कैच आउट की जगह हिट विकेट करार दिया गया। हालांकि विकेट जेम्स हॉप्स के खाते में ही गया।
Labels:
CRICKET
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

कोई भी खिलाड़ी एक ही तरीके से आउट हो सकता है। जब रायडू एक तरीके से आउट हो चुके थे तब दुबारा कैसे आउट हो सकते थे?
ReplyDelete